Search This Blog

Tuesday, November 11, 2008

नए युग का टीवी

टीवी इतिहास में एक नई क्रांति आ चुकी है। आज टीवी की पहुंच प्रत्येक घर तक हो चुकी है। इसी बीच नए-नए चेंनेलो का आगमन हुआ है। इन चेंनेलो में प्रत्येक विषय के जैसे मनोरजन,खेल,न्यूज़,सेहत व धार्मिक चैनल है। आज हमारे देश का प्रत्येक वर्ग इस क्रांति से प्रभावित हो रहा है। प्रत्येक वर्ग अपनी पसंद का चेंनेल देख सकता है। अर्थात वह समय गुजर चुका है ,जब दर्शको को केवल एकमात्र सरकारी चेंनेल दूरदर्शन पर निर्भर रहना पड़ता था।
इस नई क्रांति ने हमारे जीवन में बहुत परिवर्तन ला दिया है। अब लोग अधिकतर समय टीवी देखने में गुजारते है। इससे उन्हें घर बैठे दूर-दूर की जानकारिया आसानी से प्राप्त हो जाती है,उनके ज्ञान में वृदि होती है। टीवी ने लोगो के बीच की दूरिया समाप्त कर दी है।